बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर ऋषिकेश में आयोजन


ऋषिकेश: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 68वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एस. के. बालियान के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर नारेबाजी के साथ-साथ बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में डॉ. कदम सिंह बालियान, महेंद्र सिंह (पूर्व अधिशासी अभियंता), अजय सिंह मनिहारिया, राजेश कुमार, पंकज जाटव, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, मनोज जाटव, सोनू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। सभा में बाबा साहब के सामाजिक और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर विशेष चर्चा हुई।




