Uncategorized

लंढौरा में तंदूरी नाइट्स होटल का हुआ भव्य उद्घाटन

लंढौरा में तंदूरी नाइट्स होटल का हुआ भव्य उद्घाटन।

हरिद्वार जनपद के कस्बा लंढौरा में आज तंदूरी नाइट्स होटल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के तीन प्रमुख विधायकों ने एक साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खानपुर विधायक उमेश कुमार, रुड़की विधायक हाजी फुरकान अहमद और मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने मिलकर होटल का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित लोगों में डॉ. अफजल, डॉ. इस्तकार, अज्जू राजपूत, जमशेद सहित अन्य कई सम्मानित व्यक्ति शामिल थे।विधायक हाजी फुरकान अहमद और काजी निजामुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि यह होटल क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि तंदूरी नाइट्स होटल स्थानीय विकास में अहम योगदान देगा।यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। कस्बे के लोग इस नए होटल को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *