Uncategorized

वर्षों से अंधेरे की आगोश में पड़ा 40 फूटा रोड़ हुआ रौशनी से जगमग, क्षेत्रवासियों ने शहज़ाद मेंबर को सराहा

वर्षों से अंधेरे की आगोश में पड़ा 40 फूटा रोड़ हुआ रौशनी से जगमग, क्षेत्रवासियों ने शहज़ाद मेंबर को सराहा

मुज़फ्फरनगर
नगर पालिका परिषद में आने वाले वार्ड नं 54 में आये दिन विकास और उन्नति के मामले आते रहते हैं। जिसके लिए स्थानीय सभासद मो० शहज़ाद ने दिन रात मेहनत करके क्षेत्र को विकास के पंख लगाए हैं। आपको बता दें कि वर्षों से दक्षिणी खालापार की मुख्य सड़क जो कि 40 फुटा रोड़ के नाम से जानी जाती है, अंधेरे की चपेट में रहती थी। क्षेत्र के लोगों ने सभासद शहज़ाद को मामले से अवगत कराया तो शहज़ाद सभासद द्वारा तुरंत कार्यवाही अमल में लाते हुए दरोगा की कोठी से नूर मस्जिद तक पूरी सड़क के खंबों पर स्ट्रीट लाइटों को लगवाया। जिसका क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *