रिपोर्ट आसिफ खान
आवाम सेवा ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की खुशी में मिठाई पेश, कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने नौजवानों को दिया संदेश

आवाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हाल ही में विधायक फुरकान अहमद से मुलाकात की और ट्रस्ट के सफल रजिस्ट्रेशन की खुशी में उन्हें मिठाई भेंट की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष वसीम अली, सचिव इंतजार अली, कोषाध्यक्ष जुल्फिकार, सलाहकार नासिर अली, सलाहकार हारून, और मीडिया प्रभारी आसिफ खान मौजूद थे।
विधायक फुरकान अहमद ने इस खास मौके पर ट्रस्ट की टीम को बधाई देते हुए आवाम को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने नौजवान तबके से अपील की कि वे नशे जैसी बुरी लतों से दूर रहें और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा, “नौजवान हमारी ताकत हैं, और उन्हें नशे से बचना चाहिए। अधिक से अधिक नौजवानों को आवाम सेवा ट्रस्ट से जुड़ना चाहिए ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।”
विधायक फुरकान अहमद ने आवाम सेवा ट्रस्ट द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि ट्रस्ट आने वाले समय में समाज सुधार के लिए और भी प्रभावी कदम उठाएगा।
उसके बाद जिला पंचायत सदस्य राशिद एडवोकेट से भी एक मुलाकात की। इस मीटिंग में मुख्य रूप से कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर चर्चा हुई, जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण मसले पर ध्यान आकर्षित किया।
राशिद एडवोकेट ने ट्रस्ट के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि कब्रिस्तान की बाउंड्री की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा ताकि समुदाय को कोई असुविधा न हो।”
ट्रस्ट के अध्यक्ष वसीम अली, सचिव इंतजार अली, और अन्य पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर जिला पंचायत सदस्य का समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि जल्द ही कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरू होगा।




