क्षेत्र में आज एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गाया जिससे भीषण गर्मी की मार झेल रही जनता को कुछ देर तक गर्मी से राहत मिली l लेकिन तेज हवाओं से सड़कों के किनारे खड़े कई पेड़ उखाड़ कर सड़कों पर आ गिरे तो सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग भी उखाड़ कर दूर जा गिरे गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई l परन्तु गर्मी से राहत थोड़ी देर ही मिली उसके बाद भगवान भाष्कर ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया और तापमान फिर से 4 डिग्री उछाल कर 40 डिग्री पर पहुंच गया l उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह से क्षेत्र में साँझ के समय तेज हवाए चल रही है और कुछ समय तक तेज बारिश हो रही है लेकिन बारिश से तापमान जीतना गिरता है धूप निकलने के बाद उसमे फिर से उछाल आ जाता है और उमस बढ़ जाती है जो जनता की सेहत पर भारी पड़ रही है l
Related Articles
सलेमपुर दादुपुर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
रिपोर्ट महिपाल शर्मा lफायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार को सूचना मिली कि सलेमपुर दादुपुर में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी है, जिस पर फायर स्टेशन से तत्काल 2 फायर टैंकर FSO महोदय अनिल कुमार त्यागी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची तथा आग को दो तरफ से बुझाने का प्रयास किया गया। आग की […]
भारी बारिश से सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित, जगह जगह भरा पानी, सड़के बनी तालाब, रामलीला में डाला विघ्न
भारी बारिश से सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित, जगह जगह भरा पानी, सड़के बनी तालाब, रामलीला में डाला विघ्न l बीती रात क्षेत्र में हुए भारी बारिश ने सामान्य जान जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया जिसमे राज्य सड़क कई स्थानों पर बरसात के पानी के साथ बह गई जहाँ बड़े बड़े गड्डे बन […]
सुबह सुबह कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
देहरादून — उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर सुबह सुबह कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांगेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की पिछले 45 सालो से कांग्रेस में सेवा दें रहें थे रतुड़ी सोशल मीडिया में की इसकी घोषणा , कहा कि आज मन अत्यंत […]



