एक पेड़ मां के नाम व हर घर तिरंगा पर चर्चा: डॉ. निशंक
बहादराबाद 8 अगस्त ( महिपाल )
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का भाजपा जिलामहामंत्री किसान मोर्चा हरिद्वार हितेश चौहान के लव-कुश निज निवास पर आगमन हुआ। एक पेड़ माँ के नाम व हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलामहामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मा.राजकुमार चौहान, पवन चौहान, जिलामहामंत्री युवा दीपांशु शर्मा, प्रताप प्रधान, अमन चौहान, जिलामहामंत्री अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानीय, शाहरुख हुसैन, विकास चौहान, आशु चौहान, आदित्य वर्मा, गुड्डु तिवारी, मण्डल अध्यक्ष युवा शिवम चौहान, सुशांत चौहान, अतुल चौहान और सभी कॉलोनी व गाँववासी उपस्थित रहे।



