परचून की दुकान में लगी आग, ऊपरी मंजिल पर परिवार के फंसे सदस्यों को फाटर यूनिट ने निकाल कर जन हानि से बचाया
बहादराबाद 8 अगस्त ( महिपाल )
फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार को रात्रि 03:20 पर फायर स्टेशन को सुचना मिली की शिवालिक नगर R 237 मे स्थित एक परचून की दूकान मे भीषण आग लगी है, जिस पर फायर स्टेशन से तत्काल एक फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची. आग मयंक जैन के आवास पर निचली मंजिल पर स्थित दूकान मे लगी थी जिस कारण ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार के लोगो की जान खतरे मे थी जिस पर फायर यूनिट ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वप्रथम सभी परिवार जनो को सुरक्षित भवन से निचे उतारा तत्पश्चात आग को फायर टेंडर की सहायता से तत्परता से काबू मे करते हुए पूर्णतःया बुझाया और आस पास के अन्य व्यापारिक और रिहायसी प्रतिष्ठानों को बचाया. फायर सर्विस की तत्परता और सूझ बूझ की स्थानीय लोगो व उपस्थित पुलिस बल ने खुले मन से तारीफ की.




