हरिद्वार।आज यातायात पुलिस लाइन कमल दास कुटिया में पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशानुसार निरीक्षक यातायात सुशील रावत द्वारा हरिद्वार शहर क्षेत्र में नियुक्त समस्त ट्रैफिक वॉलिंटियर्स के साथ आगामी कावड़ मेला के संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें हरिद्वार शहर क्षेत्र में आने वाले ट्रैफिक वॉलिंटियर्स ने शिरकत की व आगामी कावड़ मेला में अपना पूर्ण सहयोग यातायात पुलिस के साथ मिलकर कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग का संकल्प लिया lनिरीक्षक यातायात द्वारा ट्रैफिक वॉलिंटियर्स के साथ उक्त गोष्ठी में कावड़ मेला कुशल संपन्न कराने हेतु ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए l जिसका ट्रैफिक वॉलिंटियर्स ने सहर्ष स्वागत किया lइस दौरान निरीक्षक यातायात सुशील रावत एस आईं प्रदीप सिंह धर्मेन्द्र बिश्नोई राजकुमार वाधवा फुरकान अंसारी भूषण सूनेजा सचिन गर्ग आशीष उनियाल पंकज दत्त शर्मा यश तालियान मोनू शर्मा कपिल मेहता नवीन शर्मा अरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे।




