Haridwar News

धर्मनगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के सामने एक यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल


दो साल की कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार का व्यापारठप हो गया था दुकानदार भी यात्रा शुरू करने की मांग कार रहे थे तो सरकार भी यात्रा करने में जुटी थी ताकि यत्रा शुरू हो सके और हरिद्वार के बाज़ारो में भी रौनक हो l लेकिन आज का नजारा देख कार ऐसा नहीं लगता कि हरिद्वार का दुकानदार चाहता हो कि यात्री हरिद्वार में आए l अथिति देवा भव का स्लोगन तो दिखाई नहीं दें रहा है हाँ दुकानदार यत्रीयो के साथ मारपीट कार हरिद्वार का नाम जरूर बदनाम करने में जुटे है l जब यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा तो यात्री हरिद्वार आने से पहले यह जरूर सोचेगा कि यह हरिद्वार है जहाँ यात्रियों के साथ मारपीट कि जाती है l

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के सामने एक यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुकानदार एक यात्री को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। यात्री की पत्नी गोद में बच्चा लिए हुए यात्री को बचाने का प्रयास करती हुई भी दिखाई दे रही है। लेकिन दुकानदार इतना गुस्से में आग बबूला दिखाई दे रहा है कि आस-पास की लोगों द्वारा रोके जाने पर भी वह गाली-गलौच करते हुए यात्री को पीट रहा है, हालांकि इस मामले की शहर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पीटने वाला यात्री कहां का था इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *