घर में घुस कर दुराचार करने का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर। पुलिस ने लक्सर क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ घर में घुसकर दुराचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस ने एक पत्र देकर बताया कि जब भी मेरी लड़की अपने खेत पर काम करने जाती थी तभी वह लड़का आकर मेरे लड़की के साथ दुराचार करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था वह सारी सीमाएं तोड़ कर हमारे घर में गुस आया और उसने मेरी लड़की को दबोच लिया मेरी लड़की के शोर मचाने पर मेरे घरवाले उठ गए और उसको पकड़ लिया वह जबरदस्ती हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला उसने यह भी बताया कि मेरे लड़की ने उसको पहचान लिया इस लड़के ने पहले भी मेरे साथ दुराचार किया और मुझे बताया की वह लड़का मखयालि खुर्द का रहने वाला है उसने बताया मेरे पत्र पर लक्सर पुलिस ने उस युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव का जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें जांच की जा रही है जांच में जो भी सत्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी





