न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया एक वारंटी को गिरफ्तार, लकसर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तमिल के जाने के लिए, जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कानि o रविंद्र सिंह आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, टीम द्वारा मसकन पर दबिश देकर वारंटी राजेंद्र कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम सेठपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




