रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वारको
आज लगभग 03:55 दोपहर में फायर स्टेशन को सूचना मिली कि सलेमपुर महदूद स्थित ग्रीन एनर्जी नामक फैक्ट्री में आग की लगी है, जो तेजी से अन्य फैक्टरियों की तरफ बढ़ रही है। उक्त सूचना पर तत्काल फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार त्यागी के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत ही दो तरफ से आग को बुझाना शुरू किया। आग पुराने टायर के स्टोर में होने के कारण तेजी से अन्य कम्पनियों की तरफ बढ़ रही थी जिस कारण पड़ोस की कम्पनी के फायर हाइड्रेंट और मायापुर की फायर यूनिट की सहायता से चारो तरफ से घेर कर सर्वप्रथम अन्य कंपनियों को बचाया गया तत्पश्चात टायरों को कम्पनी कर्मचारियों की सहायता से अलग थलग कर लगभग 2 घण्टे की अथक मेहनत से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। फायर कर्मियों की तत्परता की पूरे इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने भूरी भूरी प्रसंसा की। उक्त अग्निकांड ग्रीन एनर्जी नामक फैक्ट्री में था जो पुराने रबड़ टायरों को रीसायकल करते है।
अग्निकांड में फायर स्टेशन मायापुर की फायर यूनिट अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल नेगी के नेतृत्व में मौजूद थी।
घटनास्थल पर गए अधिकारी/ कर्मचारी
फायर स्टेशन सिडकुल
FSO अनिल त्यागी,LFM राजेश कुमार, LFM निर्मल कुमार, DVR कुलदीप सिंह,DVR अनिल मेहरा, FM महेश पुरोहित, FM विकास कुमार, FM अजय कुमार FM सुनील चौहान,FM नागेंद्र बिष्ट, FM प्रेम सिंह, FW शिवानी
FW सुमन, FW आभा




