राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन, खानपुर दिनांक 27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर कक्षा 9thA के छात्र अर्पित कुमार ने वर्मी कंपोस्ट खाद पर संबंधी जानकारी दी व 9th B के छात्र नितिन कुमार ने जैविक खाद पर आधारित प्रयोग व 10th A के छात्र अरुण ने डाकघर खातों से संबंधित जानकारी दीं तथा 10th B के छात्र विनय कुमार, प्रभाकर, विशाल ने इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग, बाइक रिपेयरिंग पर आधारित प्रयोग व12A के छात्र विनीत कुमार ने बाइक रिपेयरिंग पर आधारित प्रयोग व 12th B के छात्र नवीन कुमार, हर्ष कुमार ने साबुन निर्माण पर आधारित प्रयोग किए l इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा आगामी माह के अंतिम शनिवार को और अधिक धूमधाम से मनाने का आह्वान सभी छात्र-छात्राओं से किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ श्री विमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नीरज कुमार ,विकास कुमार ,सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार ,मनोज गोयल ,आलोक भूषण, अशोक कुमार ,कुलबीर सिंह, आदि उपस्थित रहेl




