Uncategorized

जनपद पुलिस मुख्यालय में माह फरवरी की अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन किया गया आयोजित l

जनपद पुलिस मुख्यालय में माह फरवरी की अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन किया गया आयोजित l
बहादराबाद 11 मार्च ( महिपाल )
अपराध/अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित

आगामी होली एवं लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

चुनाव चेकिंग दस्ते को आवश्यक सहयोग देने हेतु भी किया निर्देशित

लूट के प्रकरणों के खुलासे हेतु क्षेत्राधिकारी सर्किल में टीम गठित कर स्वयं करें समीक्षा

वाहन चोरी एवं बलवे के प्रकरणों में कोई भी लापरवाही न बरतें घटना घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

एसएसपी द्वारा आपराधिक मामलों के खुलासे एवं अपने अपने थाना क्षेत्रों में उच्च कोटी का प्रदर्शन कर राजकार्य को सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 35 जवानों को सम्मानित करते हुए थपथपाई पीठ

आगामी लोकतंत्र व होली पर्व के दृष्टिगत आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर की जाए कार्यवाही

“आगामी लोकसभा चुनाव व होली पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे, लापरवाही नजर आने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे – एसएसपी हरिद्वार”

सैनिक सम्मेलन-
जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना/कार्यालयों से अपनी समस्या लेकर पहुंचे जवानों की समस्याओं की जानकारी करना मानवीयता के आधार पर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस दौरान माह फरवरी में अपने-अपने थाना व कार्यालय में राजकार्य को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के साथ संपादित करने पर 35 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को एसएसपी हरिद्वार एंव अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी पीठ थपथपाते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की गई, साथ ही बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों को अवगत कराया गया की भविष्य में जो भी पुलिस कर्मी उनके अधीनस्थ किसी भी कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करता है तो अपने स्तर से भी सम्मानित करें साथ ही उसका नाम मेरे कार्यालय को भी भेजें प्रत्येक कार्मिक का कार्य करने का अपना अपना तरीका होता है संबंधित प्रभारी को इसकी मॉनिटरिंग करते हुए कार्मिक को सकारात्मक दिशा में उसका उचित मार्गदर्शन किया जाए जिससे वह उस कार्य में एक अच्छा परिणाम दे। कुछ थाना प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ बड़े बड़े ब्लाइंड केसों का अनावरण किया है जो बधाई के पात्र हैं।
अपराध गोष्ठी-

सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के पश्चात प्रमेन्द्र ड़ोबाल द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में माह फरवरी की अपराध गोष्ठी की शुरुआत की गई।
बीते माह जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं लंबित प्रकरणों के खुलासे सम्बन्धित आंकड़ो पर विचार-विमर्श करने के पश्चात श्री ड़ोबाल द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट, चोरी-लूट की घटनाओं में बरामदगी व लम्बित एसआर केस के तीन वर्षीय आंकड़ों की समीक्षा करते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया। समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया की लूट जैसे गंभीर प्रकरणों में सर्किल स्तर पर टीम गठित करते हुए स्वयं समीक्षा कर परिणाम से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समस्त थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कर लें। साथ ही शस्त्र जमा की कार्यवाही में तेजी लाई जाए जिससे कि अधिक से अधिक शस्त्र थानों में जमा हो जाए l

देहात क्षेत्र में कच्ची शराब का प्रचलन अधिक रहता है जिस हेतु संबंधित प्रभारी आबकारी विभाग से समन्वय बनाते हुए संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कोई भी घटना घटित होती है तो उस पर प्रारंभिक जांच कर जांच सही पाए जाने पर उस पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। चुनाव को देखते हुए अधिक से अधिक फोर्स को रात्रि में थाने निवास कराते हुए फोर्स को जिम्मेदारी देते हुए राज्य कार्य का निष्पादन किया जाए।

आगामी कुछ दिनो में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी जिस हेतु अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव चेकिंग दस्ता को संबंधित थाना प्रभारी चेकिंग के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। थाना भवन एक सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार से चुनावी बैनर पोस्टर न लगने दिए जाए।

पुलिस कप्तान द्वारा गैंगस्टर एक्ट में लम्बित अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही व सम्पत्ति जब्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए एन .डी .पी .सी . एक्ट में अधिक ठोस तरीके से कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों को जड़ से उखाड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

चुनाव व होली पर्व को देखते हुए कभी-कभी छोटी-छोटी घटना भी बड़ा रुप ले लेती है जिस हेतु समस्त थाना प्रभारी आपस में सूचनाओं का आदान -प्रदान व आपसी समन्वय बनाकर बड़ी घटना होने से रोकने का पूरा प्रयास करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार जनशक्ति के साथ फ्लैग मार्च करते रहें।

श्री ड़ोबाल द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात निरीक्षक हरिद्वार/रुड़की को निर्देशित किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव व तत्पश्चात चार धाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी जिस हेतु जनपद में जिन स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं है उन स्थानों को चिन्हित करते हुए सम्बन्धित विभाग से पुलिस अधीक्षक यातायात के माध्यम से समन्वय कर पत्राचार किया जाये साथ ही पार्किंग स्थलों पर आवागमन की व्यवस्थाएं को समय रहते हुए पूर्ण कर लिया जाये।

समस्त क्षेत्राधिकारी एंव थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि लोकसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले है जिससे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक स्तर पर कार्यवाही शुरु कर लें तथा जो सूचनाएं समय-समय पर चुनाव कार्यालय/ पुलिस मुख्यालय स्तर पर मांगी जा रहे है उसका सही प्रकार से विश्लेशण कर समय से प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी श्री ड़ोबाल द्वारा अधिनस्थों से कही गई महत्वपूर्ण बातें-
होली व चुनाव के दृष्टीगत शराब के कारोबारी सक्रिय हो जाते हैं जिस हेतु संबंधित सभी थाना प्रभारी निरंतर अपने-अपने क्षेत्रों में सांयकाल में चैकिंग अभियान चलाएं।
प्रायः देखने में आ रहा है कि साईबर फ्रॉड अधिक हो रहे हैं जिस हेतु हमें भी सक्रिय रहते हुए उनकी शिकायत को दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही करने के साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान जरूर चलाया जाए।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में विवाद या आपसी झगड़े के मसलों में 107/116 के तहत कार्यवाही करते हुए अधिक धनराशी से बाउन डाउन करें।
किसी भी दशा में अपराध को छुपाया न जाए उसपर टीम गठित कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए।
आगामी चारधाम यात्रा में रोजगार हेतु बाहर के लोगों द्वारा अधिक संख्या में हरिद्वार में आगमन किया जाता है जिस हेतु सत्यापन की कार्यवाही लगातार चलाते रहें। इससे आपराधिक तत्वों को चिन्हित किया जा सकता है ।
समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों द्वारा दिये जा रहे प्रार्थना पत्रों में तत्काल कार्यवाही करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए अनुपालन से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
महिला हेल्पलाईन हरिद्वार/ रुड़की को निर्देशित किया गया कि काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बातों को सुनकर अपनी स्पष्ट रिपोर्ट नोड़ल अधिकारी के माध्यम से मेरे कार्यालय में प्रस्तुत करें जिससे कि पीड़ित/पीडिता को उचित न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *