खानपुर क्षेत्र में सिडकुल के तहत सैकड़ों फैक्ट्रियों की स्थापना को लेकर क्षेत्रीय विधायक और हरिद्वार के लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने किया शिलान्यास
रिपोर्ट अर्सलान अली
लक्सर स्थित खानपुर क्षेत्र में अब जल्द सैकड़ों फैक्ट्रियों की सौगात मिलने जा रही है और इससे करीब 20 हज़ार की विशाल संख्या में बेरोजगार क्षेत्रवासियों को नौकरी मिलेंगी दरअसल खानपुर के निर्दलीय विधायक और हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार द्वारा अपने स्तर पर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए शासन स्तर पर अग्रिम कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया गया था और उसी क्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर स्थलीय भ्रमण करते हुए उसकी रूपरेखा को रफ्तार दे दी गई थी और आज खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना को लेकर शिलान्यास कर दिया गया है इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है और ईश्वर की कृपा है कि 2 वर्ष विधायक की शपथ लिए हुए 21 मार्च को पूरे हो रहे हैं उनके द्वारा उसे दौरान 5 विकास कार्यों की घोषणाओं में से 4 विकास कार्यों को आज धरातल पर पूरा करने का काम किया जा चुका है आज सिडकुल की भी स्थापना हो गई है उप जिला अस्पताल हेतु भी भूमि चिन्हीकरण एवं उसके आवंटन के अलावा DPR भी बन चुकी है और अब निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है इसके अलावा बाईपास मार्ग भी निर्माण अधिनियम चल रहा है जो करीब 6 महीनों की अवधि में पूरा हो जाएगा उन्होंने बताया कि गंगा और सोलानी नदियों के क्षतिग्रस्त तटबंधों की भी स्वीकृत हो चुकी है उनके द्वारा यह तमाम विकास कार्य उनके मुताबिक बीते 20 वर्षों में भी नहीं कराए गए थे




