रिपोर्ट अर्सलान अली
तहसील में महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा द्वारा SDM से मुलाकात कर महाराजा भागीरथ की प्रतिमा स्थापन की उठाई गई
हरिद्वार से ब्यूरो चीफ अर्सलान अली की रिपोर्टलक्सर तहसील परिसर में आज सैकड़ो की बड़ी संख्या में महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता SDM से मुलाकात करने के लिए पहुंचे जहां ज्ञापन पत्र देकर उन्होंने क्षेत्र में महाराजा भागीरथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई उन्होंने बताया कि महाराजा भागीरथ द्वारा अपनी घोर तपस्या कर गंगा मां को पृथ्वी लोक पर अवतरित कराया गया था और उनके स्मरण में एक विचार किया गया है कि उन्हें एक उचित स्थान चयनित कर उनकी पेंटिंग अथवा प्रतिमा की क्षेत्र में स्थापना किया जाए जो शासन-प्रशासन और सरकार की मदद से परिपूर्ण हो ताकि क्षेत्रीय व्यवस्था भी प्रभावित न हो इस दौरान क्षेत्र के SDM गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर ली गई है और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन जारी कर दिया गया है



