रिपोर्ट यतेंद्र सैनी
मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर रुड़की में प्रातःकाल देवी ललिता देवी जन्मोत्सव अवसर पर मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन ने सपत्नी अलका व जैन परिवार ने मंदिर आचार्य आर्यदि द्वारा विधिवत मंत्रोउच्चरण साथ दसविद्या की अधिष्ठात्री ललिता देवी माँ बाला सुंदरी की फ़ल व सहस्त्र फूलों से पूजा अर्चना कराई ततपश्चात आरती की गई व एकत्र भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया पूजा अर्चना में उपस्थित समाजसेवी एडवोकेट नवीन जैन ने बताया कि माँ ललिता दसविद्याओ में तीसरी महाविद्या है इनके सहस्त्र नाम त्रिपुर सुंदरी, बालासुन्दरी,षोडशी, राजेश्वरी आदि नामों से भी पूजा जाता हैं इनकी पूजा से सुख व समृद्धि प्राप्त होती हैं व जन्म व मृत्यु चक्र से मुक्ति व मोक्ष प्राप्त होता हैं देवी ललिता को अक्षत व पीले फूल ,धूप दीप प्रज्वलित कर खुश किया जाता हैं व दूध से बनी मिठाई का भोग अर्पण किया जाता हैं पूजा अर्चना में उषा वर्मा,संगीता गर्ग,रेखा जैन,दीपा जैन, ईशा जैन,रजनी कौशिक,अनुज कुमार जैन, अवनीश गर्ग,डॉ बी एल अग्रवाल,नैना,वर्णिका,यश,क्रीश,कृष्णा आदि शामिल रहे।




