रिपोर्ट पहल सिंह
न्यायालय के आदेश पर लक्सर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, लक्सर न्यायालय द्वारा जारी आदेश की अवहेलना करना व्यक्ति को भारी पड़ गया, जब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश को सत प्रतिशत तमिल की जाने के लिए निर्देश जारी किए गए जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा न्यायालय से जारी आदेशों को तमिल के जाने के लिए पुलिस टीम का गठन कर, गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नफर वारंटी परवेज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम गढ़मीरपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार क़ो न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक लोकपाल परमार कोतवाली लक्सर, कानिo अनूप पोखरियाल कोतवाली लक्सर आदि,



