uttrakhnad news

अफीम की अवैध फसल को टिहरी पुलिस ने किया नष्ट


अफीम की अवैध फसल को टिहरी पुलिस ने किया नष्ट अभियोग किया पंजीकृत।जनपद टिहरी के थाना थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मूंगलोड़ी में 0.020 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया साथ ही भूस्वामी के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
बताते चलें कि गुप्त रूप से थाना थत्यूड़ पुलिस को ग्राम मूंगलोड़ी में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर CO सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, SO थत्यूड़ मनीष नेगी पुलिस दलबल के साथ ग्राम मूंगलोड़ी में नागटिब्बा ट्रैकिंग मार्ग पर 03 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ी पर पहुंचे तथा यहां स्थित 0.020 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से खड़ी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा इस दौरान भीमदत उनियाल (पटवारी औंतड़), गिरीश भट्ट (पटवारी थत्यूड़) व स्थानीय ग्राम प्रधान राहुल वैद्य को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। राजस्व अधिकारियों तथा ग्राम प्रधान द्वारा भू-अभिलेखों के आधार पर अवैध अफीम की फसल को ग्राम मूंगलोड़ी के ही भूस्वामी सीताराम पुत्र उत्तम सिंह की होना बताया गया।

पुलिस द्वारा राजस्व अधिकारियों व ग्राम प्रधान के समक्ष अफीम की खेती को नष्ट करने के पश्चात भू-स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

आपको बताते चले कि नष्ट किए गए अफीम की कीमत लगभग ₹ 1,35,000/- आंकी गई है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर S.S.P टिहरी द्वारा टीम को नगद ₹25,00/- इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम में C.O सदर व S.O थत्यूड़ उपरोक्त सहित कां0 धर्मपाल सिंह, कां0 सिकंदर तोमर, कां0 प्यारेलाल जोशी, महिला कां0 मीना तोमर सम्मिलित रही।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *