रिपोर्ट शराफत खान
मुजफ्फरनगर
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम ने बैठक के दौरान मोहम्मद इसराइल को बनाया सहारनपुर मंडल अध्यक्ष
मीनाक्षी चौक स्तिथ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के कार्यलय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम के नेर्तत्व में किसानों व मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया,इस दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।इस बैठक के दौरान भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम ने संगठन का विस्तार करते हुए चौधरी मोहम्मद इसराइल को संगठन का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक बनाया गया,ओर साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन हित मे कार्य करने की बात कही।इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी चौधरी मोहम्मद इसराइल ने कहा कि उसे यह जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा सौपी गयी है,उस जिम्मेदारी को बेखूबी निभाएंगे,ओर हमेशा ही संगठन के साथ रहकर किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे,ओर साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।




