रिपोर्ट शराफत खान
मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच के द्वारा आज टीचर्स अवार्ड का आयोजन सम्राट इंटर कॉलेज, मिमलाना रोड पर किया गया, जिसमे लगभग 150 अल्प्संख्यक स्कूलों के प्रबंधक एवम प्रधानाचर्यों को शॉल ओढा कर व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत कारी मौ० राशीद साहब ने कुरआन- ए- पाक की तिलावत से की, प्रोग्राम की सदारत रिटायर्ड सब- इंस्पेक्टर हाजी मौ० इकबाल ने की तथा संचालन संस्था के महासचिव जहाँगीर व डा० अरशद सम्राट एवम सना सरफ़राज़ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवाजिश आलम, डा० सम्राट चेयरमैन सम्राट ग्रुप ऑफ कॉलेज, रणवीर सिंह प्रधानाचार्य दीन मौहम्मद राजकीय इण्टर कॉलेज कमहेरा, डा० राजीव कुमार, मोहन सिंह सिद्दू इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच, हरेन्द्र मालिक पूर्व सांसद, डा० ध्यानचन्द खंड शिक्षा अधिकारी सदर, डा० अमरवीर सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगर, जुनैद रउफ कांग्रेस नेता, अमित बालियान, चन्द्रमणी, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार अत्री चौकी प्रभारी रामलीला टिला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान, शरमीन जैदी, अरविन्द कुमार, सईद्दुज्जमा आदि रहे|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि देश के हर बच्चे का शिक्षित होना जरूरी है। पूर्व सांसद हरेंद्र मालिक ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है और डॉक्टर सम्राट शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रयास कर रहे हैं वह सराहनीय है। प्रोग्राम में सभी अतिथियों ने शिक्षा की महत्ता को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये
सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा० अरशद सम्राट ने सभी मेहमानों स्वागत करते हुए अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय निकाल कर प्रोग्राम में आने के लिए शुक्रिया अदा किया। डा०अरशद सम्राट ने कहा कि जिन अल्पसंख्यक स्कूलों के जिम्मेदार प्रधानाचार्य और प्रबंधक प्रोग्राम आए सम्राट ग्रुप उन सब का भी आभारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आप सभी का प्यार एवम आशीर्वाद भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।
सम्राट ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर सम्राट ने भी सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। डॉक्टर सम्राट ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। नगर अध्यक्ष मरगूब इलाही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी संगठन इस तरह के प्रोग्राम करते रहेगा और सभी विधालय के टीचर्स के प्रति अपने समाज कों जागरूक करने के लिए कहा|
इसं प्रोग्राम में सम्राट इंटर कॉलेज, मदनी इंटरनेशनल स्कूल, यूनिक इंटर कॉलेज, फारुक मा. जू० हाई स्कूल, जामिया पब्लिक स्कूल, शमा मॉडर्न जू० हा० स्कूल, न्यू इंडिया जू० हा० स्कूल, स्काई लार्क जू० हा० स्कूल, जैनाबिया इंटर कॉलेज, एवरग्रीन जू० हा० स्कूल, एशिया जू० हा० स्कूल, न्यू वेल्ली प० स्कूल, सम्राट पब्लिक स्कूल, ए० आर० पब्लिक स्कूल, कोहेनूर प० स्कूल, अनस नसीर इंटर कॉलेज, यूनिक प० स्कूल, उस्मानिया प० स्कूल, सर सय्यद एकेडमी जू० हा० स्कूल, सम्राट इंटर कॉलेज, मोडेल ग्रेस इंटर कॉलेज, मदरसा फैज़ उल उलूम, नाईस प० स्कूल, एम० एम० प० स्कूल सहित दर्जनों स्कूलों से जुड़े जिम्मेदार लोग उपस्थित थे




