Uncategorized

एसoएसoपीo के आदेश पर ग्राम लादपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

एसoएसoपीo के आदेश पर ग्राम लादपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित, लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को ड्रग फ्री करने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए शनिवार 2 दिसंबर 2023 को लादपुर गांव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, चौपाल कार्यक्रम में वo उo निo मनोज गैरोला हल्का प्रभारी व अo उo निo रंजीत नौटियाल ps लक्सर के द्वारा गांव लादपुर के सभी ग्रामीणों के साथ नशे की रोकथाम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को चेताया गया कि नशे के कारोबारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की सहायता करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी जिस प्रकार की नशे के कारोबारी के विरुद्ध की जाती है, गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूची पुलिस को देने के संबंध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया, ग्रामीणों को इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *