रिपोर्ट दिलशाद अली
लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर मैं उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता द्वारा राशन डीलर की दुकानों को निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ताला लगा मिला जिस पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कराएं और ग्रामीणों द्वारा पता चला कि अपने घर पर ही स्टॉक क्या हुआ है जिसमें खामियां पाई गई है तथा उप जिला अधिकारी ने बताया कि हमें ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि राशन डीलर द्वारा राशन बांटने में कोताही बरती जा रही है और अपने घर पर ही राशन इकट्ठा क्या हुआ है जिसको देखते हुए आज खानपुर के राशन डीलर की जांच की गई जांच के दौरान राशन डीलर दुकान पर नहीं मिला जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की गई और भारी खामियों के चलते राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई उप जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोताही मिलेगी यहां राशन डीलर की दुकान पर लापरवाही सामने आई या खामियां पाई जाती हैं तो राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरती जाएगी




