Uncategorized

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,

रिपोर्ट पहल सिंह

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लक्सर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्व पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किया था जिसका अनुपालन करते हुए, कोतवाली प्रभारी लकसर द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया, जिसमें कानिo अजीत तोमर कोतवाली लक्सर, कानिo राजवीर सिंह कोतवाली लक्सर आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सचिन कुमार पुत्र मुनेश धीमान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम महतोली थाना लक्सर जिला हरिद्वार को महतोली तिराहा के पास से संदिग्ध अवस्था में अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जो किसी संगीत घटना को अंजाम देने की फिराक में था, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि अभियुक्त सचिन को महतोली तिराहे के पास से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *