Uncategorized

प्रभु श्री रस्म के राज तिलक के साथ ही रामलीला का समापन किया गया l

प्रभु श्री रस्म के राज तिलक के साथ ही रामलीला का समापन किया गया l
बहादराबाद 26 अक्तूबर ( महिपाल ) चौक बाजार बहादराबाद की रामलीला में विभीषण राज तिलक और श्री राम का राज तिलक की लीला का मंचन किया गया।बहादराबाद चौक बाजार की प्रसिद्ध रामलीला में आदर्श ड्रामेटिक क्लब के सभी कलाकारों द्वारा बुधवार को प्रभु श्री राम जी की आरती की गई।उसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाने के बाद प्रभु श्रीराम माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आए। दशरथ नंदन के आने की खबर सुनकर पूरे राज्य में जश्न का माहौल था। राम को राजगद्दी मिलते ही तीनों लोक में खुशियां मनाई गई। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की।इसी तरह प्रभु श्री राम को राजतिलक के बाद प्रभु सत्यनाराण भगवान जी की आरती के साथ श्री रामलीला का समापन किया गया। साथ ही कमेटी व क्लब के अध्यक्ष द्वारा सभी धर्मप्रेमी व क्षेत्र की जनता और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद किया l इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल चौहान, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, एडवोकेट अमित चौहान,कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, अश्वनी चौहान,सचिव धर्मेंद चौहान , अर्जुन चौहान, आदर्श ड्रामाटिक क्लब बहादराबाद के समस्त कलाकारों ने अलग-अलग अभिनय में श्री राम लीला का मंचन करने वालों में निर्देशक पंडित विनोद शर्मा ,संगीतकार रणवीर सिंह ,अध्यक्ष अनिल शीर्षवाल, मंच संचालन पंकज मणि शर्मा, महामंत्री सुधीर चौहान , कोषाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष त्रिलोक चौहान, संयोजक दिनेश भटनागर ,मोनू भटनागर, प्रदीप कश्यप ,तरुण प्रजापति, मेकअप मैन राजीव शास्त्री ,रिकन पाल संरक्षक मंडल राजेश कुमार, नीरज चौहान, कंवरदीप चौहान, सदस्य दीपक प्रजापति आशु प्रजापति राहुल कांत दिवाकर मणि शर्मा सक्षम जायसवाल ईशांत शर्मा,शिवा ,रजत,कन्हैया चौहान,अमित सैनी,उमेश भटनागर,योगेश पाल,शिवम,सेठी आदि ने रामलीला का मंचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *