Uncategorized

बिना गार्ड पाए जाने पर क्षेत्र के ए टी एम पर पुलिस ने जड़ा ताला l

बिना गार्ड पाए जाने पर क्षेत्र के ए टी एम पर पुलिस ने जड़ा ताला l
बहादराबाद 18 अक्टूबर ( महिपाल )
क्षेत्र के ए टी एम मशीनों पर बेंको द्वारा गार्ड न रखने का खामियाज़ा जनता को भुगतना पड रहा है क्षेत्र के अधिकांश ए टी एम मशीनों पर पुलिस ने अपना ताला जड दिया है l पुलिस का कहना है कि आर बी आई के निर्देशानुसार सभी बेंको को अपनी ए टी एम मशीनों पर गार्ड की व्यवस्था करना अनिवार्य है लेकिन बैंक ए टीम मशीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने से कतरा रहे हैं, बहादराबाद पुलिस ने इसे सभी ए टी एम मशीनों पर दो दिन से ताले जड दिए हैं जहाँ बेंको ने गार्ड की व्यवस्था नहीं की है l पुलिस और बेंको की हटधर्मिता के चलते जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इन दिनों त्यौहारों का सीज़न चल रहा हैं जिसमें जनता को खरीदारी के लिए धन की जरुरत होती है, जनता अपनी जरुरत के लिए ए टी एम मशीन से धन निकलती है, जबकि बेंको में भीड़ के कारण जनता को धन निकासी के लिए घंटो बेंको की लाईन में खड़ा होना पड़ता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *