रिपोर्ट पहल सिंह
ग्राम जैनपुर खुर्द में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, लकसर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार बनने के लिए दिनांक-14/10/2023 को लक्सर क्षेत्र ग्राम जैनपुर खुर्द में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण द्वारा व हल्का प्रभारी उप निरीक्षक हरीश गैरोला के द्वारा चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सभी ग्राम वासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा साइबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी व उनसे बचने के उपाय के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम वीसियो/नव युवओ/नागरिकों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता हुआ पाया गया या नशे के कारोबारीयो की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी । गोष्ठी में मौजूद समस्त नशा बेचने/करने वालो व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध मैं बताया गया, जिस पर गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।




