नेताजी सुभाष चन्द बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रों के सहयोग हेतु आगे आए समाज सेवी
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप निदेशक आकाश सारस्वत निरीक्षण हेतु पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने ने छात्रावास का सुधारात्मक निरीक्षण कर छात्रों व छात्रावास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए । छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । छात्रावास में परिवार सहित पहुंचे समाजसेवी भूपेंद्र पंवार व शिलिनी ने 100 छात्रों को टीशर्ट प्रदान की । उप निर्देशक द्वारा पंवार परिवार का नेक कार्य हेतु धन्यवाद किया गया । छात्रों द्वारा आकाश सारस्वत जी से छात्रावास में कंप्यूटर की मांग रक्खी जिसे उचित मानते हुए जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया । सारस्वत जी द्वारा छात्रावास के 100 छात्रों हेतु जल्द ही ट्रेक सूट भिजवाने का भी आश्वाशन दिया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा मार्गदर्शन व सहयोग हेतु उप निर्देशक आकाश सारस्वत व पंवार परिवार सहित समाजसेवी शालिनी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, हरिओम, मुकेश , रुस्तम सहित छात्र उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट नौशाद अली विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 बुधवार व वृहस्पतिवार को अवकाश घोषित दिनांक 27 दिसम्बर,2022हरिद्वार: श्री प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश दिनांक 27.12.2022 द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 […]
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज जगजीतपुर चौकी से भगत सिंह चौक तक एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री जितेंद्र मेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। […]
बिना गार्ड पाए जाने पर क्षेत्र के ए टी एम पर पुलिस ने जड़ा ताला lबहादराबाद 18 अक्टूबर ( महिपाल )क्षेत्र के ए टी एम मशीनों पर बेंको द्वारा गार्ड न रखने का खामियाज़ा जनता को भुगतना पड रहा है क्षेत्र के अधिकांश ए टी एम मशीनों पर पुलिस ने अपना ताला जड दिया है […]