रिपोर्ट महिपाल शर्मा
सिडकुल पुलिस ने दबोचे 03 मोबाइल झपट्टामार l
बहादराबाद
थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा महिला से मोबाइल छीनने संबंधी मामले में पुलिस टीम द्वारा दवा चौक से घटना में लिप्त 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटे गए मोबाइल के साथ धर दबोचा गया।
पकडे गए अभियुक्तों में रोहित कुमार पुत्र तिलक राज,गलोब पुत्र बालकृष्ण,अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासीगण टीबड़ी सेक्टर 1, रानीपुर के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाईल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की हैं l सभी को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं l




