लंढोरा सोमवार को समय लगभग 10 बजे नगला इमरती अंडरपास के पास सब इंस्पेक्टर जाहुल हसन को एक सैमसंग मोबाइल नाली के पास पड़ा मिला जिसकी स्क्रीन लॉक थी इसलिए उसमें से कांटेक्ट निकालना नामुमकिन था। थोड़ी देर के बाद एक फोन आया जिस से बात नहीं हो पा रही थी बारिश का मौसम था फिर मैंने उस नंबर पर अपने मोबाइल नंबर से कॉल की और उन्हें बताया कि आप परेशान ना हो आपका मोबाइल मुझ सब इंस्पेक्टर के पास है मैंने अपने नंबर से उनके उस नंबर पर व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भेज दी लगभग 1 घंटे के बाद वह मोबाइल लेने वापस आ गए जिन्होंने अपना नाम मिहिर पुत्र स्वर्गीय श्री योगेंद्र कुमार निवासी सी ब्लॉक गणेश वाटिका गोविंदपुरम गाजियाबाद बताया। वह हरिद्वार से जल लेकर आ रहे थे और उनका मोबाइल यहां गिर गया था। अपना मोबाइल पाकर वह बहुत खुश हुए और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की मित्रता की मिसाल देते हुए पुरी पुरी प्रशंसा की।
उसके बाद उन्होने अपने व्हाट्सएप पर भी धन्यवाद प्रेषित किया।



