विकास कार्य की मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद में सभासदों का धरना l
लक्सर नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की अपनी मांग को लेकर सभासदों ने धरना दिया है चार बार के सभासद रतेंद्र तिवारी ने बताया कि हम पिछले 1 साल से अपने वार्ड में एक सड़क निर्माण की मांग नगर पालिका से करते आ रहे हैं अभी तक हमारी मांग पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद चेयरमैन अमरीश गर्ग अपनी हठधर्मिता से हमारे वार्ड में सड़क नहीं बनवा रहे हैं उन्होंने कहा कि मजबूर होकर हम विधायक निधि और शासन से प्रार्थना पत्र देकर अपने वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य कराने पड रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि 1 साल की प्रतीक्षा के बाद अब हमें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा उन्होंने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा वही नगर पालिका परिषद चेयरमैन अमरीश गर्ग ने कहा कि कुछ सभासद उनको ब्लैकमेल करना चाहते हैं ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे किसी को कोई परेशानी हो




