रिपोर्ट महिपाल शर्मा
मिशन मर्यादा /ड्रग्स फ्री देवूभूमि मिशन के तहत थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गंगा किनारे 06 लड़को को शराब पीते हुए पकड़ा l
एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मिशन मर्यादा /ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस द्वारा अवैध देशी/ कच्ची शराब/अवैध नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, उक्त क्रम में आज चैकिग के दौरान गंगा नहर पटरी पर शराब पीते 06 लड़कों को पकड़ा गया तथा चालान की कार्यवाही की गई।




