Uncategorized

कस्बा लंढौरा के मदरसे मैं रुड़की ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

कस्बा लंढौरा के मदरसे मैं रुड़की ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

आपको बता दें खानपुर विधानसभा के कस्बा लंढौरा में रुड़की ब्लड सेंटर की ओर से इमदादुल इस्लाम मदरसे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के लोग वह मदरसा इमदादुल इस्लाम के तलबा ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही रक्तदान वीरों को रक्त दान देने पर मुफ्ती रियासत अली ने सर्टिफिकेट वह मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ अमित कुमार ने बताया रुड़की ब्लड सेंटर में 121 रक्तदान वीरों ने अपना रक्तदान दिया है। उन्होंने कहा रक्तदान करने से हमारे अंदर नया खुन बनता है। जिससे हमारे शरीर में फुर्ती वह तंदुरुस्ती बनी रहती है। वहीं उन्होंने मुफ्ती रियासत अली, मौलवी नवाब, साहेजमा, का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इन सभी के सौजन्य से ही मदरसा इमदादुल इस्लाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। वही मुफ्ती रियासत अली ने बताया हम सबको धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत के लिए अपना रक्तदान करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा हिंदू हो या मुसलमान सब का खून लाल रंग का ही होता है। उन्होंने कहा यह खिदमत खल्क करने का बेहतरीन तरीका है उन्होंने कहा हमारा इस्लाम भी यही कहता है अगर किसी को खून की जरूरत हो तो उसे अपना खून दान कर देना चाहिए। यह सवाब का काम है खून बेचना इस्लाम में नाजायज माना जाता है। वही रुड़की ब्लड सेंटर टीम के। डॉ अमित कुमार, प्रियांश सैनी, आकाश शर्मा, दीक्षित सैनी, मुदस्सिर अली, ने मुफ्ती रियासत अली मौलाना नवाब सभासद साहेजमा को मोमेंटो वह गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। और समस्त मदरसा स्टाफ का धन्यवाद वह शुक्रिया अदा किया। रक्तदान वीरों में डॉ रिजवान, मौलवी असजद, मौलवी कुर्बान, कारी इकराम, नदीम, लुकमान, नोमान, फरदीन, वसीम, सलमान, शोएब, मुख्तार, सलीम अहमद, शादाब, अनवर, अब्दुल अतीक, मोहम्मद जुबेर, सुहेल, इंतखाब, अजीम राणा, मोहम्मद साकिब, आदि लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *