पथरी क्षेत्र के गांव जियापोता में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को गांव गांव ओर घर घर तक ले जाने के उद्देश्यों को लेकर जियापोता गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया उन्होंने बाबा साहेब के शिक्षित बनो,संगठित रहो, और संघर्ष करो मूलमंत्र के माध्यम से समाज को जागृत करने का आह्वान किया जिसमें मौजूद गांव के तमाम बुजुर्ग लोगों ने हिस्सा लिया लोगों ने अपने अपने विचार रखें साथ ही गोष्ठी के दौरान कन्हैया लाल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गोष्टी में बैठे हुए लोगों को बताया की संविधान के निर्माता बाबा साहब ने जीवन मे बढा संघर्ष किया है बाबा साहेब ने तीन मन्त्र दिए हैं। शिक्षित बनो,संघर्ष करो,संगठित रहो आज हमे उनकी विचारधारा पर चलना होगा तभी देश मे एकता आएगी बाबा साहेब अंबेडकर ने भारत को सबसे मजबूत और सशक्त सविधान दिया है आज हमें उनके विचारों को अपना कर भारत को मजबूत करना चाहिए इस दौरान पूर्व प्रधान कृष्णपाल ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित वंचित और पिछड़े वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश हित में नाम रोशन करने की अपील कर गोष्टी के माध्यम से गंदी आदतों से दूर हट कर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की बात कही शिक्षा के बिना जीवन व संस्कार के बिना शिक्षा व्यर्थ है इस दौरान कन्हैया लाल,पूर्व प्रधान कृष्णपाल,बालचंद्र,कलीराम,फूलसिंह, जगपाल,हरदयाल, हरपाल,तेललूराम,पालला,आदि




