महिला का शव मिलने से हड़कंप
बहादराबाद 10 जून ( महिपाल )
बहादराबाद थाना क्षेत्र की चौकी शांतर शाह पुलिस ने पतंजलि ओवर ब्रिज के नीचे प्लास्टिक के कट्टे में बंद किया गया युवती का शव बरामद किया है l शव के गले पर निशान मिले है पुलिस को शक है कि युवती की गला घोंट कर हत्या कर उसे ओवर ब्रिज के नीचे फेका गया है l पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवा दिया है l




