Uncategorized

लक्सर पुलिस व आरo टीoओoने मिलकर चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

लक्सर पुलिस व आरo टीoओoने मिलकर चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान l लक्सर पुलिस व् आरटीओ विभाग ने लकसर मे मिलकर चलाया सांझा चेकिंग अभियान चलाया l आपको बताते चलें की क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ क़ो दृष्टिगत देखते हुए पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग और अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग परिवर्तन कार्रवाई को विभाग ने और अधिक प्रभावी बनाने के लिए l लक्सर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान की योजना बनाई l आरटीओ रुड़की एवं सीओ लक्सर के नेतृत्व में इंटरसेंप्टर दल रुड़की एवं कोतवाली पुलिस लक्सर दवारा संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया l इसी क्रम में दिनांक 25,5,2023 संयुक्त चेकिंग के पहले दिन बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले दुपहिया वाहनों को रोककर उन्हें जागरूक करते हुए सड़क के नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए,इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को खनन व ओवरलोड में 15 दुपहिया वाहनों को जिसमें 4 दुपहिया वाहनों को सीज 11 दुपहिया वाहनों को नगद व कोर्ट के चालान की कार्रवाई की गई दो मालवाहक वाहनों को और स्पीड में सीज किया गया आरटीओ इंस्पेक्टर दल प्रभारी परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी एवं प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में की गई,इस कार्रवाई से अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालो में खलबली मच गई कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उपरोक्त अभियान लगातार जारी रहेगा लापरवाही व नियम तोड़ने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *