करीब साडे 4 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार l
लक्सर पुलिस ने करीब साडे 4 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रहे हैं नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की एक व्यक्ति पीपली पुल लक्सर पर अवैध स्मैक बेच रहा है उस सूचना पर पुलिस टीम बनाई गई जिसमें सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल कांस्टेबल अजीत तोमर गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताएं हुई जगह पीपली के पास से दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आजाद सलमानी पुत्र सय्याद सलमानी निवासी बैल मंडी जगदीशपुर थाना कनखल हरिद्वार बताया पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए व्यक्ति को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




