सीनियर सिटीजन का हालचाल जाना, मौके पर किया समस्या का निस्तारण l लक्सर एसएस हरिद्वार द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उनका हालचाल जाने व सहायता करने हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाएगा l अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ग्राम टांडा महतोली में रहने वाले सीनियर सिटीजन फकीरा पुत्र लठोर निवासी टांडा महतोली उम्र 70 वर्ष जो अकेले ही रह कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं,जिनके कोई संतान भी नहीं है तथा उनकी पत्नी का 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था, फकीरा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचारधीन है l मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा उसे घर जाकर उसका हालचाल जाना उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया है l फकीरा ने लक्सर पुलिस टीम को अपने पास पाकर खुशी महसूस करते हुए पुलिस का मान्य चेहरा देखकर फकीरा द्वारा मुस्कुराते हुए धन्यवाद हरिद्वार पुलिस कहां गया, लक्सर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अन्य सीनियर सिटीजनो से भी संपर्क किया गया तथा उनका भी हालचाल जाना गया तथा उनकी सहायता करने के लिए अभियान जारी है फकीरा ने कहा कि यह पुलिस द्वारा अच्छी मालूम चलाई गई है जो बेसहारा होते हुए भी पुलिस उनका एक अपना सहारा है l




