रिपोर्ट सलीम फारुकी
बीजेपी नेता जमीर हसन अंसारी रहे रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि आपको बता दें मंगलौर लंढौरा रोड स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया पूरे देश में यह रक्तदान शिविर अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाते रहते हैं इन शिविरो का उद्देश्य देश में रक्त की कमी ना हो और सीरियस पेशेंट को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्त प्राप्त हो सके और उसकी जान बच सके इससे पहले रक्त की कमी के कारण बहुत से मरीजों कोअपनी जान से हाथ धोना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है इन रक्त शिवीरो के कारण ब्लड सेंटरों में रक्त मौजूद रहता है इसी को देखते हुए मंगलौर लंढौरा रोड स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में इसीलिए रुडकी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में नौजवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया जिसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान करने वाले नौजवानों को एक प्रमाण पत्र भी जारी किया गया इसके माध्यम से रक्तदान करने वाले लोगों को उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता पड़े तो उनको ब्लड मुफ्त उपलब्ध कराया जाए दान करने वाले नौजवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर वरिष्ठ अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दुनिया में दूसरा कोई दान नहीं है क्योंकि रक्तदान एक ऐसा दान है जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए

और लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा वहीं पर सेंट्रल हॉस्पिटल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद अजीम ने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर से दूर हो जाती है रुड़की ब्लड सेंटर के डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान करने वालों को भविष्य में यदि खून की जरूरत पड़ती है तो रुड़की ब्लड सेंटर उन्हें व उनके परिवारों को फ्री खून उपलब्ध कराता है यहां पर नय्यर आजम मोहम्मद सलमान शाहरुख अंसारी जावेद सैफी आसिफ आदि ने रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दिया




