Uncategorized

सिचाई विभाग के माइनर में बहकर आ रहे हैं मृत जानवरों के अवशेष

सिचाई विभाग के माइनर में बहकर आ रहे हैं मृत जानवरों के अवशेष l
बहादराबाद 17 अप्रैल ( महिपाल )
सोसायटी के बाहर बह रहे सिचाई विभाग के माइनर में मांस के टुकड़े बहकर आने और उससे उठने वाली दुर्गन्ध को लेकर सोसायटी की महिलाओं ने जोरदारी नारेबाजी करते हुए प्रशासन से माइनर में बह कर आने वाली गंदगी और मृतक जानवरों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है l गोरतलब है की रघुनाथ मॉल से सटी के. आर. एस. सोसायटी के सामने से सिचाई विभाग का माइनर है जिसका पानी खेतो में जाता है l इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई की जा रही है किसान इसके पानी को पीने में प्रयोग करते हैं साथ ही माइनर में जनता स्नान, पिंड दान आदि संस्कार करती है, कुछ माह पूर्व भी यहाँ की महिलाओं ने माइनर में मॉल द्वारा गंदे पानी को छोड़े जाने पर अपना विरोध प्रकट किया था जिस पर मॉल से गन्दा पानी आना बंद हो गया था लेकिन आज सुबह जब महिलाए मोनिंग वाक ले लिए निकली तो माइनर में बह कर मृत जानवरों को आते देखा और माइनर से उठ रही बदबू से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा, उन्होंने मीडिया कर्मियों को बुला कर दिखाया कि माइनर में मृत जानवरों के अवशेष बह कर आ रहे हैं, महिलाओं संजुला, सीमा श्रीवास्तव, ममता भट्ट, निभास चंदेल, सोनम, प्रीति, अर्चना पांडे, हिमानी,मीरा, शर्मीला पांडे ने कहा कि मृत पशुओ के अवशेष माइनर में आना बहुत गलत है प्रशासन को इस पर तुरंत प्रतिबन्ध लगाना चाहिए अन्यथा महिलाए धरना प्रदर्शन को मज़बूर होंगी यह हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है l महिलाओं ने नमामि गंगे के अधिकारी कपिल गुप्ता से फोन पर कहा कि ज्वालापुर से छोटी नहर निकल रही हैं उसी से माइनर जुड़े हैं, ऐसा लगा रहा है कि ज्वालापुर से कुछ शरारती तत्व मृत जानवरों के अवशेष नहर में बहा रहे हैं जो सिचाई के नालो में बह कर आ रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *