Uncategorized

लक्सर जंक्शन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर धरने पर बैठे व्यापार मंडल के पदाधिकारी

रिपोर्ट मनोज वर्मा

आज प्रदेश व्यापार मंडल लक्सर के नेतृत्व में लक्सर की अहम समस्या लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों को ना आना सभी ट्रेनों का बाईपास से निकल जाना एवं कोरोना काल के बाद बंद पड़ी पहली लोकल दूसरी लोकल एवं देहरादून बांद्रा जो बाईपास से कर दी गई उन्हें फिर से लक्सर से संचालन हेतु आज प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी शहर अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महामंत्री रियासत खान आशीष अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष सुंदर गोयल और ओम दत्त धीमान ने 1 दिन की भूख हड़ताल की

साथ ही साथ सुंदर गोयल ने कल से आमरण अनशन की घोषणा की

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई आर पार की लड़ाई है इससे पहले भी हमारे व्यापार मंडल ने अंडर पास बनवाने की मांग करें जो सफल हुई और इस लड़ाई को भी हम निश्चित तौर पर सफल करके ही दम लेंगे लक्सर हरिद्वार का प्रवेश द्वार है यहां आस-पास के जिलों से प्रत्येक दिन व्यापारी का आम जनमानस का व आम यात्री का आना जाना लगा रहता है इसलिए इन ट्रेनों का यहां पर चलना बेहद जरूरी है यह केवल लक्सर की समस्या नहीं पूरे उत्तराखंड की है क्योंकि लक्सर जंक्शन उत्तराखंड का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ लक्सर सबसे महत्वपूर्ण एवं सबसे बड़ा जंक्शन है जिसकी लड़ाई हमें कहीं से कहीं तक लड़नी पड़े हम नहीं हटेंगे चाहे हमें इसके लिए कोई भी बलिदान देना पड़े

शहर अध्यक्ष व्यापार व्यापार मंडल मनोज वर्मा ने कहा कि यह अबकी बार आर या पार की लड़ाई है रेल प्रशासन के साथ बहुत हो चुका खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपनी हर जायज मांग के लिए बार-बार धरने पर बैठना आंदोलन करना यह किसी को भी अच्छा नहीं लगता है लेकिन रेल प्रशासन की तानाशाही के चलते हम को मजबूर होकर यह निर्णय लेना पड़ा

धरने में शामिल रहे व्यापार मंडल के संरक्षक कुंवर सिंह तेजलहेड़ा पवन भारतीय गौरव शर्मा ललित अग्रवाल कालूराम शमशाद अंसारी शिवकुमार शर्मा सुदेश शर्मा शेर अली सरफराज अहमद वहाब अहमद पुष्पेंद्र गुप्ता शंकर शहजाद संजीव संजय शिवकुमार नीरज आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *