अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने बिजली विभाग का घेराव
पिछले काफी समय से क्षेत्र की जनता बिजली की अव्यवस्थाओं से त्रस्त है। जिस पर आज आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में हरि आश्रय निवासियों ने बहादराबाद उप खंड अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर बिजली आपूर्ति को सुचारु किए जाने के लिए ज्ञापन सौपा और कौआ की अगर क्षेत्रबमे बिजली की अघोषित कटौती बंद नहीं हुईं तो ग्रामीण सड़को प्रबयर कर विभागबके खिलाफ जोरदार संघर्ष करने पर विवस होजाएगे जिसकी जम्मेदारी बिजली विभाग की होंगी ग्रामीणों ने ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य मांगों पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी है,शहरी टाउन से जुड़ाव हमारी मुख्य मांग है कि कॉलोनी को शहरी टाउन लाइन से जोड़ा जाए ताकि बिजली आपूर्ति बेहतर हो सके।अघोषित कटौती पर रोक बिना किसी पूर्व सूचना या विज्ञप्ति के घंटों बिजली काटी जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जर्जर लाइनों का सुधार पुरानी और ढीली लाइनों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि आए दिन होने वाले फॉल्ट और हादसों से बचा जा सके।लगातार हो रही रोस्टिंग के कारण बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का हाल बेहाल है।जब तक क्षेत्र की जनता को सुचारू बिजली व्यवस्था नहीं मिल जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी है कि जनता के सब्र का इम्तिहान न लें!ज्ञापन देने वालों में तेज प्रताप सैनी,सुनील सैनी, हिरा सिंह बिष्ट, रानू कुमार, सुरेन्द्र बोरा, दीपक लिंगवाल, बसंत पांडे, दरा सिंह रावत राजू कुमार आदि शामिल रहे l




