लक्सर में ढोल-नगाड़ों की धुन पर छाया जश्न!कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्राम प्रधानों ने किया जोरदार अभिनंदन

लक्सर ढोल-नगाड़ों की गगनभेदी थाप, फूलों की बारिश और “मदन कौशिक जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा पूरा लक्सर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी के क्षेत्र में पहुंचते ही नंद वाटिका में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल के कैम्प कार्यालय पर सैकड़ों उत्साही भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और स्थानीय जनता ने उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य अभिनंदन किया।कार्यक्रम में मंत्री जी का काफिला जैसे ही नंद वाटिका पहुंचा, आसमान में फूल बरसने लगे। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्यों की धुन पर नाचते-गाते उनका स्वागत किया। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल ने मंत्री जी को पुष्प-मालाएं पहनाईं और क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में कहा- “मदन कौशिक जी के नेतृत्व में लक्सर का विकास अब और तेज होगा।”स्वागत समारोह के बाद मंत्री जी वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल के आवास पहुंचे, जहां उनके सम्मान में विशेष भोजन का आयोजन किया गया। राहुल अग्रवाल जी के घर पर भी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। भोजन के दौरान मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और आगामी विकास योजनाओं पर उनके सुझाव भी सुने।यह स्वागत न केवल स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को दर्शाता है, बल्कि कैबिनेट विस्तार के बाद मदन कौशिक जी की लोकप्रियता और क्षेत्रीय समर्थन का भी प्रमाण है। लक्सर की जनता अब उनके नेतृत्व में बेहतर सुविधाओं और विकास की आस लगाए बैठी है।भाजपा का संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन!लक्सर के इस भव्य स्वागत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मदन कौशिक जी न केवल हरिद्वार की राजनीति के कद्दावर नेता हैं, बल्कि जनता के दिलों में भी गहराई से बसे हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल अग्रवाल सचिन अग्रवाल सोनू अग्रवाल मोहित कौशिक रतेंद्र तिवारी भूपेंद्र निगम राहुल अग्रवाल राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता सतवीर सिंह लाला सेवाराम डॉक्टर यशपाल अग्रवाल पूर्वनगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि अमरीश गर्ग एडवोकेट पंकज राजीव भगत ग्राम प्रधान सहदेव मोहम्मद सद्दाम वसीम अकरम जहांगीर मुजफ्फर अली पप्पू ऋषि पाल सभासद हर्षपाल बंटू विजेंद्र पांचाल एडवोकेट राजेश सैनी नामित डायरेक्टर राहुल सैनी विकास सैनी डॉ राजेंद्र सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




