Uncategorized

भगवान वाल्मीकि महाराज ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए किया कार्य,महेंद्र भट्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

रुड़की।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन की ओर से नगर निगम सभागार में वाल्मीकि सम्मेलन एवं डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने क्षमता मूलक समाज की स्थापना करने के लिए कार्य किया।उन्होंने समाज को नई दिशा दी तथा उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है।राज्य सफाई आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आज वाल्मीकि समाज को शिक्षा एवं रोजगार पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।भगवान वाल्मीकि के कार्य हमेशा समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने क्षमता मूलक समाज के लिए अपना योगदान दिया और हिंदू धर्म में उनका नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यकर्मों के आयोजन से हमें महापुरुषों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।युवा पीढ़ी भी इस प्रकार के कार्यक्रम से अपनी संस्कृति के बारे में सिखाती है।ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति व भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखें।इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अमीलाल वाल्मीकि,पवन तोमर युवा भाजपा नेता गौरव कौशिक,युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता,अजय बिरला,बिशन दास,वीरश्रेष्ठ चौधरी यशपाल,निरोत्तम लक्ष्मण,सुभाष सोंधी,आनंद डिकोलिया आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *