Uncategorized

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

रुड़की।श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव राजपुताना मोहल्ले में धूमधाम से मनाया गया।हनुमान जयंती पर भक्तों ने हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर भजन कीर्तन किया तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।इस दौरान जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।पूर्व मेयर गौरव गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा कहा कि श्री बालाजी जन्मोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं,बल्कि समाज में प्रेम,भाईचारा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है,ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,युवा भाजपा नेता गौरव कौशिक,पंडित राजकुमार दुखी,सतीश शर्मा,डॉक्टर अनिल शर्मा,बिट्टू शर्मा,योगेश सिंघल,बलवीर गोयल,पीयूष ठाकुर,शगुन पंडित,गोनू पंडित,अविनाश त्यागी,निखिल सेठी व बंटी जैन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *