पूर्व सैनिक के साथ हुई ₹22,33,200/- की ठगी
प्रार्थी सीधा-साधा, कानून में आस्था रखने वाला सेवानिवृत्त सैनिक है, जो वर्तमान में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
अश्विनी तोमर निवासी नई आबादी, हरजुपुरा ताजगंज, आगरा प्रार्थी से मुलाकात CNG पम्प ताजगंज पर हुई, जहाँ मैं सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था और यह व्यक्ति गैस भरवाने आता था। इसने मुझसे मीठी-मीठी बाते कर और पारिवारिक संबंध बनाकर यह जानकारी प्राप्त कर ली कि मुझे सेवानिवृत्ति के समय कितनी राशि मिली थी और पेंशन कितनी मिलती है। इसने बाद में अपने पिता धीरेन्द्र तोमर को आईएएस अधिकारी बताकर मेरे घर पर मिलवाया तथा अपने भाई अभिषेक तोमर से भी मिलवाया।
जब मैं पूरी तरह इन पर भरोसा करने लगा तो अभिषेक तोमर ने मुझे विभव नगर, आगरा में 100 गज का प्लॉट दिखाया और बताया कि यह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का है तथा 125 लाख में यह प्लॉट दिलवा देगा। साथ ही यह भी बताया कि इनके पिता के अधीन कई आईएएस अधिकारी कार्य करते हैं।
धीरेन्द्र तोमर एवं अभिषेक तोमर मेरे घर पर आए और ₹15,00,000/- नकद लेकर पावती दी कि यदि 1 माह में कार्य नहीं हुआ तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अश्विनी तोमर एवं अभिषेक तोमर के खाते में मैंने 15,23,200/- जमा किए। इस प्रकार कुल ₹22,33,200/- की ठगी कर ली गई।
जब कार्य नहीं हुआ तो मैंने अपनी धनराशि वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर टालमटोल किया तथा पैसे मांगने पर धमकी देने लगे। इसके बाद मैंने दिनांक 21.03.2025 को थाना सदर, आगरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 एवं 406 के अंतर्गत मुकदमा (FIR संख्या 0162) दर्ज कराया। उक्त मुकदमा को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया है।




