कक्षा 5 के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन।

खानपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बेला ब्लाक खानपुर जिला हरिद्वार मे सन 2025 26 के कक्षा 5 के छात्र छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में छात्र व छात्राओं को मेडल पहन कर तथा टॉफी देकर प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों का सम्मान किया गया, तथा बच्चों को भोजन कराया गया और मिष्ठान वितरण किया गया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमन सिंह ने बताया कि आज स्कूल को साफ सुथरा कर सजाया गया कक्षा 5 के उत्तरण छात्र,छात्रा जो प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है, उन छात्र व छात्राओं को मेडल पहन कर तथा तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिससे बच्चों का हौसला बढे और जिससे बच्चा पढ़ाई मे और अच्छे नंबर लेकर पास हो प्रधानाचार्य ने बताया कि हमने कक्षा एक से कक्षा 5 तक के उत्तरण बच्चों का मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मान किया है जिसमें कक्षा एक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला परमजीत, कक्षा 2 में स्मृति, कक्षा 3 में करुणा, कक्षा 4 में कक्षा अंकिता और कक्षा 5 में मित्रों ने स्थान प्राप्त किया है प्रधान अध्यापक ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य जीवन की कामनाएं की खुशी के इस अवसर पर प्रधान अध्यापक अमन सिंह,मास्टर विनीत कुमार,मास्टर सुनील कुमार, मास्टर सचिन कुमार, मास्टर नवीन कुमार एवं उप प्रधान मौजूद रहे, और सभी ने बच्चों को बधाई दी।




