Uncategorized

स्मार्ट मीटर पर किसान नेता का खुला चैलेंज, डिबेट की दी चुनौती मुजफ्फरनगर

स्मार्ट मीटर पर किसान नेता का खुला चैलेंज, डिबेट की दी चुनौतीमुजफ्फरनगर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली विभाग और निजी कंपनियों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने सार्वजनिक डिबेट की मांग करते हुए कहा कि विभाग स्मार्ट मीटर के फायदे बताए, जबकि वह इसके नुकसान सामने रखेंगे। चौधरी शाह आलम ने कहा कि जो पक्ष डिबेट में सही साबित होगा, वही सही माना जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण किसान और मजदूर वर्ग परेशान है तथा बिजली बिलों में अनियमितता बढ़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता के इस बयान के बाद स्मार्ट मीटर को लेकर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *