Uncategorized

झबरेड़ा क्षेत्र के मगदूमपुर में जनसमस्याओं पर सशक्त बैठकसड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार पर गहन चर्चा; युवा-किसान विकास को मिला नया संकल्प

झबरेड़ा क्षेत्र के मगदूमपुर में जनसमस्याओं पर सशक्त बैठकसड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार पर गहन चर्चा; युवा-किसान विकास विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम मगदूमपुर में लक्सर ब्लाक प्रमुख डॉ हर्ष कुमार दौलत ने बुजुर्गों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई

। बैठक में डॉ हर्ष दौलत ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को नई गति देने और गांव के सर्वांगीण उत्थान का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने डॉ हर्ष दौलत के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ हर्ष दौलत के साथ क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही सबसे बड़ी ताकत है। उपस्थित युवाओं और किसानों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और जोर दिया कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य, किसानों के हित और समाज के हर वर्ग का सम्मान सुनिश्चित करना ही असली विकास है।अभिषेक प्रधान, भूपेंद्र (टीटू), युद्धवीर सिंह, गोपाल और विजय कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से आगे बढ़ने और सकारात्मक सोच के साथ समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि ग्रामीणों के सुझावों को प्राथमिकता देकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और हर समस्या का समाधान किया जाएगा। अंत में लक्सर ब्लाक प्रमुख डॉ हर्ष कुमार दौलत ने सभी उपस्थित साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी से बैठक को सार्थक बनाया।यह बैठक झबरेड़ा क्षेत्र में जन-समस्या समाधान और विकास-केंद्रित कार्यों की नई दिशा का संकेत दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसी बैठकों से ही गांव का असली विकास संभव हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *