Uncategorized

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों संग होली खेलकर SSP ने दी शुभकामनाएं

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों संग होली खेलकर SSP ने दी शुभकामनाएं मुज़फ्फरनगर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के साथ होली खेलकर सभी को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति व्यवस्था तथा जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाप्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *